नेट्रम फास :- वक्ष में उत्ताप की अनुभूति।
काली म्यूर :- खांसी, ऊंची ध्वनि करती हुई एवं क्रुप मूलक।
कैल्केरिया फास:-खांसी, दमघोंटनेवाली।
मैग फास :- खांसी, आक्षेपी, उद्वेष्टकर और / या स्नायविक । काली खांसी। वक्ष आकुंचनशील।
नेट्रम म्यूर :- बलगम झागदार, पनीला। श्वसनिकाशोथ जीर्ण।
काली फास :- बलगम नमकीन।
फेरम फास :- खांसी उग्र, कठोर, गुदगुदाहट के साथ, शुष्क, रुक रुक कर होने वाली। फुस्फुसीय रक्त संकुलन। वक्ष में जलन। श्वास रोध।
कैल्केरिया फ्लोर :- बलगम, पिण्डीभूत।
साईलीसिया :- बलगम, अत्यधिक और / या दुर्गन्धित।
काली सल्फ :- क्रुप मूलक कर्कशता। खांसी, बलगम की खड़खड़ाहट के साथ और / या सायंकालीन। बलगम, चिपचिपा। बलगम, विपुल मात्रा में। वक्ष के अन्दर श्लैष्मिक खड़खड़ाहट। श्वसनिका शोथ, के साथ पीला बलगम।
नेट्रम सल्फ :- बलगम रस्सी जैसा गठा हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें