नेट्रम म्यूर :- अतिसार, असंयत या निरंकुश। गुदा, विस्फोटों से घिरा हुआ। जलन और पीड़ा। मलबद्धता का अतिसार के साथ पर्यायक्रम। मलान्त्र के अन्दर सूचीबेधी अनुभूति।
मैग फास :- उदर शूल। ऐंठन युक्त पीड़ा। पित्त शूल। मलबद्धता, छोटे बच्चों में।
नेट्रम सल्फ :- अतिसार, आर्द्र जलवायु में, पित्तात्मक। उदर शूल, सीसा विषपरक। गुदा, मस्सों से घिरा हुआ। यकृत, दुखनशील एवं रक्त संकुल।
काली म्यूर :- मलबद्धता, विलेपित जिह्वा के साथ। यकृत, निष्क्रिय।
काली सल्फ :- अतिसार, पीला और / या श्लैष्मिक। मलबद्धता की प्रवृत्ति।
कैल्केरिया सल्फ :- उदर ठण्ढ़ा प्रतीत होता है। गुदा, फोड़ों से घिरा हुआ। यकृत, उत्पीड़क।
साईलीसिया :- गुदा विदरमय।
फेरम फास :- अतिसार, अपचित भोजन के। अतिसार ठंड से।
नेट्रम फास :- अतिसार, हरा। कृमि विकार। गुदा की खुजली।
कैल्केरिया फास :- अतिसार फलों से। उदर शूल, बच्चों का। उदर धंसा हुआ। गुदानाल व्रण। पित्ताश्म। मलबद्धता, वयोवृद्ध जनों में। सुखण्डी।
काली फास :- उदर एवं मल :- अतिसार दर्द हीन, दुर्गन्धित, भय से। उदर सूजा हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें