शनिवार, 5 फ़रवरी 2022

सरस्वती स्तोत्र

  सरस्वती स्तोत्र

ऊँ सरस्वती महाभद्रा महामाया वरप्रदा।
पद्याक्षी पद्यनिलया पद्ममासना श्रीप्रदा।।
माला पुस्तक वीणापाणि शारदा श्रीदा शुभा।
विमला विश्वा वाग्देवी वैखरी वाणी वरप्रदा।।
परापरा मध्यमा पश्यन्ति मन्त्र शक्ति ज्ञानदा।
शिवानुजा कामरूपा रमा गायत्री प्रज्ञाप्रदा।।
महाभागा महाभोगा महाशक्ति महाभुजा।
महोत्साहा महाविद्या महादेवी महाप्रभा।।
सर्वज्ञानप्रदा नित्या ऐंकारी स्वरात्मिका।
सर्वज्ञा त्रिकालज्ञा त्र्यंम्बिके त्रिगुणात्मिका।।
भारती भव्या दिव्या अंबिका स्वरदायिका।
सर्वदेव स्तुता सौम्या सर्व सौभाग्य वरप्रदा।।
वीणावादिनी श्वेतवसना पद्ममासना हंसवाहना।
श्वेतवसना नाद स्रष्टा कला कल्याण सुखप्रदा।।
गीत वाद्य संगीत जननी गति राग ताल लय तारिका।
प्रकृति पुरुष मन मोद कारिणी चैतन्य ऊर्जा दायिका।।
प्रज्ञा ज्योति प्रदा अहर्निश नियति कर्म प्रदर्शिका।
वेद शास्त्र पुराण ज्योतिष सर्व शास्त्र प्रकाशिका।।
ब्राह्मी वैष्णवी शाक्त शक्ति अर्द्धनारीश्वरी शुभा।
जगदीश्वरी मातृशक्ति सानन्द भोग सौभाग्यदा।।
करुणामृत जीवन दात्री, संजीवनी विद्या प्रदा।
अखिलेश्वरी जगन्माता माया जगन्मोहिनी।
जगतगुरु जगतारिणी ताप त्रय विनाशिनी।।
ऊँ गल ग्रह नाशिनी, गहन तथ्य प्रकाशिनी।।
गन्धर्व वेद घनाक्षरी प्रिया, गांधार स्वरानुमोदिनी।।
अज जाया, जुगुप्सा अज्ञान विनाशिनी।
सर्वं त्वेष त्वदीयं माँ, नमस्तुभ्यं भारती।।





 
Read my thoughts on YourQuote app at https://www.yourquote.in/awadhesh-kumar-ml9t/quotes/srsvtii-stotr-uun-srsvtii-mhaabhdraa-mhaamaayaa-vrprdaa-mntr-cjqncq

शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018

ज्योतिष की परिभाषा

Read my thoughts on YourQuote app at https://yq.app.link/svllQuPdXQ

ज्योतिष (Astrology) की परिभाषा :-

ज्योतिष विभिन्न दृश्यमान या गैर-दृश्यमान सितारों, ग्रहों, तत्वों और पैरा-मनोवैज्ञानिक प्रभावों या उनके अंतर-क्रियाओं या ब्रह्मांड की शक्ति के संबंध में अपने पर्यावरण में एक जीव की अनुभव, व्यवहार और समायोजन प्रक्रिया का एक आदर्श सकारात्मक विज्ञान है।

प्रो। अवधेश कुमार शैलाज, पचम्बा,
बेगूसराय। 

बुधवार, 8 मार्च 2017

हिन्दु संस्कृति में प्रचीन काल से ही नारी सम्मान की परम्परा :-

सनातन हिन्दु संस्कृति में प्रचीन काल से ही नारी सम्मान की परम्परा है। अहिल्या द्रौपदी सीता तारा मंदोदरी तथा।पंचकं वै स्मरै नित्यं महापतक नाशनम्।।

विश्व महिला दिवस:-

विश्व महिला दिवस पर पुरूषों से महिलाओं के सम्यक् विकास हेतु मनसा,वाचा,कर्मणा व्यवहार की और महिलाओं से भी पुरूषों के सम्मान की अपेक्षा है।

पारस्परिक आकर्षण की स्वाभाविकता

नारी/बालिका/स्त्री/महिला और नर/बालक/पुरूष का पारस्परिक आकर्षण स्वाभाविक है,ईडिपस तथा इलेक्ट्रा इसके प्रमाण हैं।अत:इनमें फूट डालना अनुचित है।